अम्बिकापुर।सरगुजा जिले में उदयपुर ब्लॉक के साल्ही गांव में स्थित अदाणी विद्या मंदिर, ने इस बार कुल 1000 विद्यार्थीयों का आंकड़ा पार कर लिया है। जिले के सुदूर आदिवासी अंचल के ग्राम साल्ही में परसा ईस्ट कांता बासेन कोयला खदान परियोजना के प्रभावित गाँवों के आदिवासी लड़के और लड़कियों को कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक की गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क शिक्षा के लिए साल 2013 में स्थापित किया गया था। उस समय कुल 208 छात्रों के साथ इस स्कूल ने अपनी यात्रा शुरू की थी। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर ने अब एक दशक के बाद हजार का आंकड़ा लांघ लिया है। केन्द्रीय शिक्षा मण्डल से संबद्ध यह एक ऐसा मॉडल स्कूल है जहां सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ एक मजबूत बुनियादी ढाँचे से सुसज्जित कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान और गणित की प्रयोगशालाएँ, कला और संगीत कक्ष, ऑडियो-विज़ुअल के सहायक उपकरण उपलब्ध हैं। यहां पर विद्यार्थीयों को शिक्षा के साथ साथ ट्यूशन फीस, यूनिफ़ॉर्म, अध्ययन सामग्री, नाश्ता व मध्यान्ह भोजन तथा परिवहन सुविधा पूरी तरह से मुफ़्त है। उल्लेखनीय है की यहां दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी 100 फीसदी रहा। अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही इस देश का शायद एक मात्र स्कूल है जहां विद्यार्थियों का नाश्ता और मध्याह्न भोजन उनकी ही माताओ द्वारा पकाया और परोसा जाता है।
ख़बर जरा हटके
राज्य
शिक्षा
आदिवासी गांव साल्ही के अदाणी विद्या मंदिर में इस बार विद्यार्थीयों की संख्या 1000 के पार….उदयपुर क्षेत्र में केन्द्रीय शिक्षा मण्डल से संबद्ध एकमात्र स्कूल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 26 July 2024
- 0 Comments
- 233 Views

Related Post
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
791 मामलों में दोषमुक्ति पर मंथन, दोषसिद्धि बढ़ाने
24 October 2026
हीरों की चमक से जगमगाएगा अंबिकापुर, 27 अक्टूबर
24 October 2026
ब्रेकिंग….पिकअप की टक्कर से दो दोस्तों की मौत,
24 October 2026
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना
23 October 2026
