27 July 2024
अमरजीत भगत की संपत्ति पिछले पांच सालों में नहीं बढ़ी…उद्यमी पत्नी की संपत्ति जरूर हुई डबल… परिवार की कुल संपत्ति 7.55 करोड़,… खाद्य मंत्री ने नामांकन दाखिल कर दी जानकारी.. 41.80 लाख का कर्जदार है परिवार
चुनाव राजनीति राज्य

अमरजीत भगत की संपत्ति पिछले पांच सालों में नहीं बढ़ी…उद्यमी पत्नी की संपत्ति जरूर हुई डबल… परिवार की कुल संपत्ति 7.55 करोड़,… खाद्य मंत्री ने नामांकन दाखिल कर दी जानकारी.. 41.80 लाख का कर्जदार है परिवार

अम्बिकापुर। अमरजीत भगत की संपत्ति पिछले पांच सालों में नहीं बढ़ी, लेकिन उनकी पत्नी की संपत्ति जरूर डबल हुई है। खाद्य मंत्री ने शपथ पत्र में अपने परिवार की कुल संपत्ति 7.55 करोड़ बताई है, जो साल 2018 में 5 करोड़ 87 लाख रुपए थी। इन पांच सालों में देनदारियां भी कम हुई हैं।नामांकन के साथ उन्होंने शपथ पत्र में खुद की और उद्यमी पत्नी कौशल्या भगत की संपत्ति घोषित की है। बेटों का विवाह होने और उनके खुद का काम जमा लेने के चलते वो अलग परिवार के माने गए हैं।

अमरजीत भगत करीब साढ़े चार साल से मंत्री हैं। उनकी चल संपत्ति लगभग यथावत है। उन्होंने 8.45 लाख कैश, बैंकों में जमा राशि, बीमा, सोने-चांदी के जेवर और एक वाहन सहित अपनी चल संपत्ति 52 लाख 20 हजार 82 रुपये घोषित की है। वर्ष 2018 में उन्होंने 72 लाख रुपए की चल संपत्ति घोषित की थी।
वहीं उनकी उद्यमी पत्नी कौशल्या भगत की चल संपत्ति में 8.15 लाख रुपये कैश सहित बैंक, बीमा, सोने-चांदी के जेवर सहित कुल चल संपत्ति एक करोड़ 14 लाख रुपए बताई गई है। इसमें उनके स्वामित्व की पाइप फैक्ट्री शिव शक्ति इंडस्ट्रीज में निवेश 66.91 लाख रुपये शामिल है। वर्ष 2018 में कौशल्या भगत के नाम चल संपत्ति 94.11 लाख रुपये घोषित की गई थी।

घोषणापत्र के अनुसार मंत्री अमरजीत भगत पर बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से ऋण 17 लाख 35 हजार रुपये एवं पत्नी कौशल्या भगत पर ऋण 24 लाख 45 हजार रुपये है। वर्ष 2018 में उन्होंने स्वयं पर देनदारियां 86.91 लाख रुपये एवं पत्नी पर देनदारियां 65 लाख 42 हजार रुपये घोषित की थी। कुल देनदारियां 1 करोड़ 52 लाख रुपये थी।

जानिए हर पांच साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2003 से लगातार विधायक हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा संपत्ति की घोषणा अनिवार्य किए जाने के बाद उन्होंने वर्ष 2008 में अपने परिवार की कुल संपत्ति एक करोड़ 25 लाख 72 हजार रुपये घोषित की थी। वर्ष 2008 में उन्होंने ऋण की राशि 29.47 लाख रुपये बताई थी।

वर्ष 2013 में अमरजीत भगत ने अपने परिवार की कुल संपत्ति दो करोड़ 94 लाख 99 हजार रुपये बताई थी। वर्ष 2013 में उनकी देयताएं 22 लाख 76 हजार रुपये थी। वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी संपत्ति 5 करोड़ 87 लाख रुपये एवं देयताएं एक करोड़ 52 लाख रुपये घोषित किया था। वर्ष 2023 में अमरजीत भगत ने स्वयं
और पत्नी की कुल संपत्ति सात करोड़ 55 लाख रुपये घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *