27 July 2024
‘अनोखी सोच’ के पंडाल में दिखी ‘चंद्रयान-3’ की झलक… विराजमान हुई देवी की प्रतिमा…
आयोजन ख़बर जरा हटके राज्य

‘अनोखी सोच’ के पंडाल में दिखी ‘चंद्रयान-3’ की झलक… विराजमान हुई देवी की प्रतिमा…

अम्बिकापुर।चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का जश्न देशवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। हालांकि, अब चंद्रयान-3 की सफलता को देखते हुए इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में इसकी झलक भी दिखाई देनी शुरू हो गई है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार नगर के दर्रीपारा स्थित अनोखी सोच संस्था के द्वारा दुर्गा पूजा बृहद रूप से मनाया जाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडाल पर भारी खर्च भी किया है। ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 का क्रेज देखने को मिल रहा है। अनोखी सोच ने दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 को दर्शाया है जो आकर्षण का केंद्र है। चंद्रयान- 3 के प्रतीक रूपी पंडाल में देवी मां को विराजमान किया गया है।

क्या बोले अनोखी सोच के अध्यक्ष

अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इसरो के सभी वैज्ञानिकों की मेहनत को सलाम करना चाहते हैं। हर देशवासी को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। इसके चलते इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को चंद्रयान-3 का रूप दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *