अंबिकापुर। शहर के बंगाली चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से एक गुमटी में आग लग गई, दमकल कर्मियों द्वारा समय पर आग पर काबू पा लेने से अगल बगल की आधा दर्जन से अधिक गुमटियां खाक होने से बच गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे गुमटी मे आग लगी। डायल 112 के माध्यम से दमकल विभाग को इसकी सूचना मिली। खबर पर प्रथम टर्न आउट वाहन क्रमांक सीजी 15 ए 9788 के साथ फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची.. कड़ी मशक्त से गुमटी का दरवाजा तोड कर आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई। आग बुझाने में फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में फायर चालक, अग्निशमन सहायक रविन्द्र यादव, फायरमैन गौरव पाठक, राजेश्वर गुप्ता, सैनिक अनिल कुमार, नरेंद्र दुबे सक्रिय रहे।
हादसा
राज्य
अंबिकापुर के बंगाली चौक के समीप लगी आग…दमकल की टीम ने गुमटी का दरवाजा तोड कर आग पर काबू पाया…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 May 2024
- 0 Comments
- 353 Views

Related Post
थाने से 50 मीटर दूर चोरी… क्या अपराधियों
11 August 2026
एसआरएस मेमोरियल अस्पताल को छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य
11 August 2026
शोधार्थी चंद्रशेखर सराफ को प्राप्त हुई पीएच.डी.उपाधि
11 August 2026
बिग ब्रेकिंग….. युवक की मौत, साढ़े चार घंटे
11 August 2026
कल छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों से
11 August 2026
