Sarguja express……
अंबिकापुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोणार्क वासुदेव बिहार कॉलोनी में ‘एक शाम माता के नाम’ जागरण एवं डांडिया-गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘टीम केवीवी’ के तत्वावधान में हुए आयोजन में कॉलोनीवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
शहडोल के भजन गायक गौरव तिवारी और उनकी संगीत मंडली ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में भगवान शिव-पार्वती और मां काली की झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। शिव-पार्वती की सौम्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, वहीं मां काली के रौद्र रूप की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद डांडिया और गरबा का आयोजन हुआ। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। श्रद्धालुओं के लिए सात्विक प्रसादी भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें कॉलोनीवासियों ने सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दीपक सोनी, अध्यक्ष देवेश शुक्ला और टीम केवीवी ने कलाकारों, श्रद्धालुओं तथा सहयोग करने वाले कॉलोनीवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजन
आस्था
ख़बर जरा हटके
पहल
राज्य
भजन, गरबा और झांकियों से सजी ‘एक शाम माता के नाम’….कोणार्क वासुदेव बिहार में देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 October 2026
- 0 Comments
- 65 Views

Related Post
150 पशु सखियों को प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र, अब
18 October 2026
नाश्ते के दौरान हादसा: पीछे लुढ़ककर दूसरे होटल
18 October 2026
मुनादी करने निकले राजेश को अज्ञात वाहन ने
17 October 2026
🚨 अंबिकापुर में चोरों के निशाने पर दुकानें….सांसद
17 October 2026
