Sarguja express…..
बेलपारा मुख्य मार्ग पर हुआ था हादसा; सूरजपुर से अंबिकापुर रेफर किए गए थे
सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमगांव निवासी राजेश देवांगन (32) की सड़क हादसे में घायल होने के तीन दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 13 अक्टूबर को बेलपारा मुख्य मार्ग पर हुआ था। राजेश सोसायटी में चावल वितरण की मुनादी करने अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक के भाई गिरजा शंकर देवांगन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें फोन पर मिली। वे मौके पर पहुंचे, तब तक राजेश को इलाज के लिए सूरजपुर शासकीय अस्पताल ले जाया जा चुका था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया। राजेश को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई थी। गिरने से राजेश के कनपटी और कान के पास गंभीर चोट आई थी। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन चालक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसा
राज्य
मुनादी करने निकले राजेश को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन दिन बाद मौत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 17 October 2026
- 0 Comments
- 62 Views

Related Post
🚨 अंबिकापुर में चोरों के निशाने पर दुकानें….सांसद
17 October 2026
ब्रेकिंग….चांदनी बिहारपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला
17 October 2026
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के आवेदन की तारीख
17 October 2026
सड़क पर बंधी रस्सी बनी मौत का फंदा,
17 October 2026
सरगुजा…..करमा देखने निकले सगे भाइयों सहित तीन युवकों
16 October 2026
