Sarguja express…..
अंबिकापुर। बांकी बांध की मुख्य नहर की भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध क्रय-विक्रय का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम गांधी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने नहर की भूमि का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाने और संबंधित जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, श्रीगढ़ लुचकी ग्राम पंचायत क्षेत्र में दरिमा मोड़ से भाथुपारा तालाब तक करीब तीन किलोमीटर लंबे हिस्से में नहर के दोनों ओर की जमीन पर कथित रूप से कब्जा किया गया है। आवेदक का आरोप है कि यहां डामर की पक्की सड़क बनाई गई है और लोहे का बड़ा गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। यह भूमि जल संसाधन विभाग की शासकीय जमीन बताई गई है।
परवेज आलम गांधी ने आवेदन में कहा है कि इस संबंध में पहले जल संसाधन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कलेक्टर से राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थल निरीक्षण और सीमांकन कराने तथा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित जमीन के कथित क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
आरोप
प्रशासन
मांग
राज्य
शिकायत
बांकी बांध की मुख्य नहर की जमीन पर कब्जे का आरोप, सड़क बनाकर लगाया गेट; कलेक्टर से जांच की मांग
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 October 2026
- 0 Comments
- 43 Views

Related Post
प्रसव पीड़ा के बाद गर्भवती महिला और गर्भस्थ
12 October 2026
सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं,
11 October 2026
बेटे के बाद शिक्षिका मां का भी मिला
11 October 2026
ब्रेकिंग…लालू यादव गिरफ्तार…. चोरी का था आरोप…
11 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…..बंद दुकान के बाहर सुतली बम धमाका,
10 October 2026
