10 August 2026
एक करोड़ के जेवरात उठाईगिरी मामले में पुलिस के हाथ खाली, आरोपी अब भी फरार….कार्रवाई नहीं होने से भड़के सराफा व्यापारी, थाना परिसर के बाजू में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
आयोजन क्राइम देश बड़ी खबर मांग राज्य विरोध

एक करोड़ के जेवरात उठाईगिरी मामले में पुलिस के हाथ खाली, आरोपी अब भी फरार….कार्रवाई नहीं होने से भड़के सराफा व्यापारी, थाना परिसर के बाजू में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sarguja express….

मो हदीस
सीतापुर। नगर में दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की उठाईगिरी के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना को काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने से सराफा व्यापारियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित सराफा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के सदस्यों ने थाना परिसर के बाजू में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
व्यापारियों के मुताबिक, दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद उन्होंने एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए जेवरात की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया, लेकिन समय बीतने के बाद भी मामले में कोई ठोस सफलता सामने नहीं आई।

आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं

व्यापारी संघ का कहना है कि करोड़ों रुपये के जेवरात की उठाईगिरी जैसी गंभीर घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
व्यापारियों का आंदोलन जारी
अनिश्चितकालीन धरने के चलते अब पुलिस प्रशासन पर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे का दबाव बढ़ गया है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *