Sarguja express….
अंबिकापुर,। माउंट लिट्रा जी स्कूल में विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष और पुस्तकों से आगे व्यावहारिक, सामाजिक एवं लोकतांत्रिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से ‘संवाद’ नामक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, दैनिक जीवन की चुनौतियों, शिक्षा, करियर और भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अतिथियों से खुलकर संवाद किया। सिंहदेव ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जीवन में सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र, कौशल, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की सामाजिक परिस्थितियों को समझने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए शिक्षा के साथ कौशल विकास, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक केपी दीक्षित, राजू अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, नितेश मेहता, प्रतीक दीक्षित और डॉ. बृजेश पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिला महामंत्री आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष नीतीश चौरसिया, एनएसयूआई सरगुजा के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, सतीश बारी, धीरज गुप्ता, अंकित जायसवाल, अतुल यादव एवं राधे अग्रवाल भी मौजूद रहे।
समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और निदेशकगण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘संवाद’ कार्यक्रम आज की Gen Z और Gen Alpha पीढ़ी की सोच को वास्तविक जीवन के अनुभवों एवं मूल्यों से जोड़ने का सार्थक माध्यम है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वास्तविक शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। अनुभव, संवाद और उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजन
ख़बर जरा हटके
देश
राज्य
शिक्षा
माउंट लिट्रा जी स्कूल में ‘संवाद’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से खुलकर की चर्चा….राजनीति, शिक्षा, करियर और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विद्यार्थियों ने पूछे सवाल; सिंहदेव ने सफलता के लिए चरित्र, अनुशासन और कौशल को बताया जरूरी
- by Chief editor Deepak sarathe
- 30 July 2026
- 0 Comments
- 67 Views

Related Post
निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग की दो टूक—नियमों
14 September 2026
14 हाथियों के दल से दहशत, खेतों में
14 September 2026
मारपीट कर फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा,
14 September 2026
छात्रा सुसाइड केस में एनएसयूआई छात्र नेता पर
14 September 2026
दिल का दौरा हो या नवजात की गंभीर
14 September 2026
