31 July 2026
लॉ की सीटें 120 से घटाने का विरोध: टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 240 सीटें बहाल करने की मांग
ख़बर जरा हटके देश पहल प्रतिक्रिया प्रशासन बड़ी खबर मांग राजनीति राज्य विरोध शिक्षा

लॉ की सीटें 120 से घटाने का विरोध: टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, 240 सीटें बहाल करने की मांग

Sarguja express…..

अंबिकापुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर के विधि (लॉ) संकाय की सीटें 120 से बढ़ाकर पुनः 240 करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीटों में कटौती से सरगुजा सहित आसपास के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के अवसर प्रभावित होंगे।

28 जुलाई 2026 को लिखे पत्र में सिंहदेव ने कहा है कि राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरगुजा संभाग का एक प्रमुख और ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी कानून की पढ़ाई करने आते हैं। पहले विधि संकाय में 240 सीटें स्वीकृत थीं, लेकिन हाल ही में इन्हें घटाकर 120 कर दिया गया है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि सीटों में कमी होने से अनेक विद्यार्थियों को मजबूरन महंगे निजी लॉ कॉलेजों का रुख करना पड़ेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संभव नहीं है।

टी.एस. सिंहदेव ने यह भी कहा कि सरगुजा एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां कानूनी शिक्षा और न्याय व्यवस्था की समझ विकसित करने के लिए स्थानीय स्तर पर विधि शिक्षा का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य और क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए विधि संकाय की सीटों को पुनः 240 किए जाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *