29 July 2026
नगर पंचायत सीतापुर में लेखापाल प्रभार को लेकर विवाद, नवीन प्रभारी को नहीं सौंपे गए दस्तावेज
ख़बर जरा हटके राज्य

नगर पंचायत सीतापुर में लेखापाल प्रभार को लेकर विवाद, नवीन प्रभारी को नहीं सौंपे गए दस्तावेज

Sarguja express…..

मो,हदीस,

सीतापुर– नगर पंचायत सीतापुर में लेखापाल प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखकर आगामी परिषद की बैठक तक नवीन प्रभारी लेखापाल को प्रभार नहीं सौंपे जाने की जानकारी दी है।
जिसमें 14 जुलाई 2026 को तत्कालीन प्रभारी लेखापाल विक्रांत कुमार सोनी (सहायक ग्रेड-03) का प्रभार मोहन राम यादव (सहायक राजस्व निरीक्षक) को दिए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद 28 जुलाई 2026 तक लेखा शाखा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख नए प्रभारी को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सीएमओ के आदेशानुसार तत्कालीन प्रभारी लेखापाल को कार्यालय से संबंधित समस्त दस्तावेज मोहन राम यादव को सौंपने थे, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी दस्तावेजों का हस्तांतरण नहीं हो सका है। इससे नगर पंचायत के लेखा संबंधी कार्यों के संचालन पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि जब तक संपूर्ण दस्तावेजों का विधिवत हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक आगामी परिषद की बैठक तक नवीन प्रभारी लेखापाल को पूर्ण प्रभार नहीं सौंपा जाएगा। इसमें पर नगर पंचायत के कई पार्षदों ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया है।जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर, पार्षद शंकर गुप्ता,भवानी सिंह,विकास एक्का, चितरंजन पैंकरा, संजीव लकड़ा, राजेश कन्दरा,श्रीमती नीरू मिस्त्री, श्रीमती नौशीन निशा ,आदि पार्षद शामिल हैं।
नगर पंचायत में प्रभार हस्तांतरण को लेकर उत्पन्न इस स्थिति से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें परिषद की आगामी बैठक और प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष महोदय का पत्र प्राप्त हुआ है।इस हेतु मैंने पूर्व लेखपाल को पत्र जारी कर प्रभार सौपने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *