29 July 2026
आशा पाण्डेय की बाल पत्रिका नन्हें उपवन का हुआ विमोचन…
आयोजन ख़बर जरा हटके पहल राज्य साहित्य कविताएं

आशा पाण्डेय की बाल पत्रिका नन्हें उपवन का हुआ विमोचन…

Sarguja express

चंदा मामा के घर जाऊंगा*
*मैं भतीजा यान*
*सफल लक्ष्य में होऊंगा*
*मेरा नाम है चंद्रयान*

*आशा उमेश पाण्डेय*
अंबिकापुर….
उल्लास साक्षरता समग्र शिक्षा के तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान में पुस्तक विमोचन सह काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना तथा राज्य गीत से की गई । सरस्वती वंदना डॉक्टर पूनम दुबे मीणा द्वारा प्रस्तुत की गई एवं राज्य गीत एवं कार्यक्रम का संचालन आशा उमेश पाण्डेय के द्वारा प्रस्तुत किया गया। आशा उमेश पाण्डेय की बाल पत्रिका नन्हें उपवन एवं महमाई दाई अउ धानी सुरगुजा का विमोचन मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार गुप्ता संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा एवं विशिष्ट अतिथि श्री देव कुमार गुप्ता विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर, श्री श्याम सुंदर दुबे , पूर्व अपर कलेक्टर बिलासपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री संजय कुमार गुप्ता संयुक्त संचालक सरगुजा द्वारा बाल पत्रिका नन्हें उपवन के विषय में कहाँ गया कि यह पत्रिका बेशक बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक विकास एवं उनमें पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न करने में मिल का पत्थर साबित होगी। वही श्री देव कुमार गुप्ता विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के द्वारा बाल पत्रिका नन्हें उपवन को अपना आशीर्वाद देते हुए कहाँ कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही लाभ दाई है ऐसी पुस्तकों का संपादन होते रहना चाहिए जो बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने में कारगर साबित होगी। श्री श्याम सुंदर दुबे पूर्व अपर कलेक्टर बिलासपुर ने कहा कि शिक्षा से बच्चों को जोडने का यह अद्वितीय प्रयास है ।श्री ललित पटेल , सहायक संचालक जिला कौशल विकास सरगुजा ने कहां की बच्चें कविता , कहानियां के माध्यम से पढ़ने में विशेष रूचि लेते हैं।श्री गिरीश गुप्ता , जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता सरगुजा ने कहाँ की इस तरह का प्रयास सराहनीय और प्रेरणादाई है। इसी क्रम में सभी अतिथिगण ने बाल पत्रिका के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।श्रीमती पूनम सिंह ,अग्रणी बैंक प्रबंधक सरगुजा,श्री अंकुर गुप्ता ,प्रबंधक उद्योग सरगुजा,
सुश्री किरण राजपुत ,सहायक संचालक आदिवासी विकास सरगुजा,श्री एम सिद्दीकी
निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एवं आशा उमेश पाण्डेय ने कहाँ कि मेरी दो किताबों का आज विमोचन किया गया है जिसमें प्रथम किताब नन्हे उपवन एवं दूसरी किताब है महमाई दाई अउ धानी सुरगुजा सरगुजिहा भाषा की दुसरी किताब है। यह किताब जागरूक करने वाली प्रेरणादाई साबित होगी।कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त मिश्रा जी ने बच्चों के सामने अपनी फिल्म भले दिनों की बात का ट्रेलर लॉन्च किया और उसके पोस्टर भी लॉन्च किए उनका फिल्म जगत में यह बहुत बड़ा सराहनीय योगदान है।जन शिक्षण संस्थान के बच्चें एवं कवि गण में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सपन सिन्हा,श्री देवेन्द्र नाथ दुबे,श्री सुरेश प्रसाद जायसवाल, डॉ उमेश कुमार पाण्डेय संस्थापक अध्यक्ष ,मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़, श्रीमती पूनम दुबे वीणा ,ओम प्रकाश दुबे ,अनिल त्रिपाठी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी सरगुजा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *