Sarguja express….

पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादल, दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान
अंबिकापुर.सरगुजा में गुरुवार को घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सरगुजा संभाग में बादल छाए हुए हैं और नमी बढ़ी है। रात में न्यूनतम तापमान गिरने के बाद नमी कोहरे में बदल गई। सुबह 10 बजे तक सरगुजा में कोहरा दिखा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री तक गिर सकता है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में बुधवार रात से कोहरा छाने लगा। गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी गिरकर 10 मीटर से भी कम रह गई। इस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह भी गाड़ियों की हेडलाइट जलती रही।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में नमी बनी रहेगी। आगामी दो से तीन दिनों तक कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों तक तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होने का अनुमान नहीं है। कोहरे के कारण 10 बजे तक सूर्य नहीं दिखा। इस कारण सुबह भी सर्द हवाओं का असर दिखा। सरगुजा के पाट इलाके में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। पाट क्षेत्रों में कोहरा नहीं दिखा है। पाट इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।
दो दिनों बाद बढ़ने लगेगा तापमान
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। बादलों के कारण उत्तरी शीतलहर प्रवेश नहीं कर रही हैं। आद्रता अधिक होने के कारण कोहरा छा रहा है। कोहरे का असर भी आगामी एक दो दिनों तक दिख सकता है। 31 जनवरी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है।

