12 March 2026
पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री : 36 सालों बाद सरगुजा में इतनी ठंड….अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे, शीतलहर का अलर्ट,पाट क्षेत्रों में जमने लगी ओस की बूंदें
बड़ी खबर देश मौसम राज्य

पाट क्षेत्रों में पाले पड़े, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री : 36 सालों बाद सरगुजा में इतनी ठंड….अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे, शीतलहर का अलर्ट,पाट क्षेत्रों में जमने लगी ओस की बूंदें

Sarguja express

अंबिकापुर. शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट सहित बलरामपुर के सामरीपाट में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। 11 नवंबर की सुबह मैनपाट में सीजन का पहला पाला पड़ा। कड़ाके की ठंड के कारण ओस की बूंदें जमने लगी हैं। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 1 डिग्री गिरकर 7.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शीतलहरों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

सरगुजा संभाग में नवंबर के दूसरे हफ्ते में 36 सालों बाद इतनी ठंड पड़ रही है। उत्तरी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरा है।
अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके पहले सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में शीतलहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि, मौसम साफ होने के बाद उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण न्यूनतम तापमान गिरा है। आसमान साफ है। इस कारण पूरे संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।


पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री

सरगुजा संभाग के पाट इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के मैनपाट, बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान का पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। मैनपाट के मैदानों में सुबह पाले की चादर नजर आई। यह इस सीजन का पहला पाला है।पाट इलाकों में दिन में भी सद हवाएं ठिठुरा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण पाट इलाकों का तापमान और गिर सकता है।

पिछले 57 वर्षों में नवम्बर माह में दैनिक रिकार्ड न्यूनतम तापमान –

01 नवम्बर – 12.4 डिग्री – वर्ष 2021
02 नवम्बर – 11.0 डिग्री – वर्ष 1989 एवं 2004
<>03 नवम्बर – 9.7 डिग्री – वर्ष 2004
<04 नवम्बर – 9.7 डिग्री – वर्ष 2004
<05 नवम्बर – 9.4 डिग्री – वर्ष 2004
<06 नवम्बर – 9.3 डिग्री – वर्ष 2004
<>07 नवम्बर – 9.5 डिग्री – वर्ष 1974
>08 नवम्बर – 9.2 डिग्री – वर्ष 2005
>09 नवम्बर – 7.9 डिग्री – वर्ष 1989
;>10 नवम्बर – 7.9 डिग्री – वर्ष 1989>

11 नवम्बर – 7.6 डिग्री  – वर्ष 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *