4 November 2025
प्रतापपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव करंजवार जंगल में 30 हाथियों का दल आ जाने से हड़कप, खेती को पहुंचा नुकसान
खेती बड़ी खबर मांग राज्य समस्या

प्रतापपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव करंजवार जंगल में 30 हाथियों का दल आ जाने से हड़कप, खेती को पहुंचा नुकसान

Sarguja express……

प्रतापपुर. नगर पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव करंजवार जंगल में 30 हाथियों का दल आ जाने से हड़कप मच गया है। दिनदहाड़े हाथियों के दल को
प्रतापपुर क्रांजवार मुख्य मार्ग अंबिकापुर सड़क मार्ग किनारे जंगल में देखा गया है। जहां हाथियों के दल में नर मादा सहित बच्चे हाथी को भी देखा गया.
भारी संख्या में हाथी के आ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वही वन विभाग हाथी को भगा पाने में नाकाम हो चुकी है।

खेतों में हाथी उत्पात मचा रहे हैं वहीं किसानों के फसलों को नुकसान कर रहे हैं। 30 जंगली हाथी के आ जाने से जहां ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वही भय के साय में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
आपको बता दे की करंजवार एवं सरहरी के जंगलों में हाथी लगातार एक हफ्ता से अधिक समय में उत्पात मचा रहा है जहां दर्जनों किसानों के फसलों को नुकसान किया जा चुका है। पहले क्षेत्र में दो अभी दो हाथी सक्रिय थे। अब फिर से 30 हाथियों का दल आ जाने से हाथियों के डर एवं आतंक से लोग भयभीत है।

बरसात के दिनों में ग्रामीण पूरी रात जागने को मजबूर है। हाथियों के डर से पूरी रात नहीं सो पा रहे हैं। और रात भर हाथी भागने की कोशिश की जा रही है।
वन विभाग की घोर लापरवाही की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है

मुख्य मार्ग पर किया जा रहा अलर्ट-मानसिंह

इस विषय में वन विभाग के दरोगा मानसिंह ने बताया कि 30 हाथियों का दल इस वक्त क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है जो रात से सक्रिय है। वन विभाग के द्वारा मुख्य मार्ग पर अलर्ट किया जा रहा है और अलाउंस किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि हाथी बहुत आक्रामक है। ग्रामीण हाथियों से दूर रहे। जिनका जिनका फसल नुकसान हो रहा है शिकायत के आधार पर मौका जांच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *