5 February 2025
बलरामपुर जिले में नीलगाय के बच्चे की मौत: जंगल से भटक कर आया था गांव, कुत्तों ने किया था हमला
ख़बर जरा हटके बड़ी खबर राज्य

बलरामपुर जिले में नीलगाय के बच्चे की मौत: जंगल से भटक कर आया था गांव, कुत्तों ने किया था हमला

Sarguja express…..

वाड्रफनगर ।वन परिक्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जंगल से भटक कर एक नीलगाय का बच्चा ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर में पहुंच गया, जहां उसे पालतू कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण और मानवीय हस्तक्षेप के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठते हैं।
जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर में पहुंच गया था नीलगाय का यह बच्चा जंगल से भटकते हुए गांव में आ गया था। गांव पहुंचने के बाद पालतू कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया, और उसे गंभीर हालत में देखा गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। वन विभाग ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उसकी हालत गंभीर थी, और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार

नीलगाय के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे मामलों में तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

वन विभाग की अपील .

एसडीओ अनिल पैकरा  ने ग्रामीणों और आसपास के निवासियों से आग्रह किया है कि अगर किसी भी वन्यजीव को घायल अवस्था में देखा जाए तो तुरंत विभाग को सूचित करें। इसके अलावा, वन विभाग ने पालतू कुत्तों को नियंत्रित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *