अम्बिकापुर।गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ शनिवार को सरगुजा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर श्री विलास भोस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां पुरुष बैरक, महिला बैरक, मुलाकात कक्ष, किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने श्री पिंगुआ ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की।इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार संबंधी सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता भी देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने कहा। परिसर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान श्री पिंगुआ ने बंदियों से बात की, महिला बंदियों से मुलाकात के दौरान छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। जेल में कला उद्योग शाखा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आदेश
निरीक्षण
राज्य
गृह, जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ पहुंचे सरगुजा…जिला जेल में स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा, बंदियों से की बात
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 May 2024
- 0 Comments
- 327 Views

Related Post
पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर
30 April 2026
धनलक्ष्मी स्कीम के नाम पर 5.72 लाख की
28 April 2026
ब्रेकिंग….बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर कड़ी कार्रवाई,
28 April 2026
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने 283 लाख के
27 April 2026
