अंबिकापुर.विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केरजू के भृत्य मनीष कुमार खाखा की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन के तहत स्ट्रॉग रुम अम्बिकापुर में ईवीएम मशीन एवं अन्य सामग्री डीओ के स्ट्रॉग रुम से आरओ के स्ट्रॉग रुम में रखे जाने हेतु दिनांक 09 अप्रैल 2024 को प्रातः 10 बजे से कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में उपस्थित लगाई गई थी जहां उक्त भृत्य समय सीमा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे जिससे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने बताया कि भृत्य मनीष कुमार खाखा को घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता के तहत नियमानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर निर्धारित किया गया है।
अनियमितता
आदेश
कार्रवाई
चुनाव
प्रशासन
राज्य
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर एक और निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 10 April 2024
- 0 Comments
- 731 Views

Related Post
9 माह बाद हुई नगर पंचायत परिषद की
31 July 2026
ऑपरेशन क्लीन: 24 घंटे में नशीले इंजेक्शन के
31 July 2026
खाद की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: अम्बिकापुर के
31 July 2026
गलत सरपंच की गिरफ्तारी का आरोप, कांग्रेस ने
31 July 2026
एक करोड़ रुपये के जेवरात की उठाईगिरी से
31 July 2026
