अम्बिकापुर/दरिमा हवाई अड्डा से नियमित व्यवसायिक उड़ान के लिये अनुज्ञप्ति मिलने पर युवक कांग्रेस ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। जिला अध्यक्ष विकल झा की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन,घड़ी चौक महामाया चौक पर पटाखे जलाए।युंका अध्यक्ष विकल झा ने एयरपोर्ट की सौगात के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिंह देव के प्रयास से राज्य सरकार ने 47 करोड़ की तत्काल स्वीकृति दी थी।लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण कर के दिया । तब के उप मुख्यमंत्री लगातार हवाई सेवा शुरू करने के लिए लगे रहे।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सतत सम्पर्क में रहे उसी का परिणाम है कि आज दरिमा हवाई अड्डे को डीजीसीए से व्यवसायिक विमान परिचालन की अनुमति मिली है। जल्द ही विमान का परिचालन भी शुरू होगा।इस दौरानमां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर को लाइसेंस मिलने के अवसर पर सरगुजा युवा कांग्रेस के द्वारा राजीव भवन के सामने पटाखे फोड़कर बधाई दी गईं! इस दौरान आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल,सतीश घोष,अभिषेक सोनी,अमरनाथ राजवाड़े,चंदन घोष,ज्ञान तिवारी,श्रेयांश पटेल,रजत पांडेय,शिवम सिंह,ऋतिक,किशनु,सूरज सुना,ओमकार भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।
सौगात
जश्न
राज्य
दरिमा हवाई अड्डा से नियमित व्यवसायिक उड़ान के अनुज्ञप्ति मिलने पर युवक कांग्रेस ने की आतिशबाजी…पूर्व की कांग्रेस सरकार व पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का जताया आभार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 16 March 2024
- 0 Comments
- 443 Views

Related Post
मैनपाट के शासकीय जमीन की फर्जी दस्तावेजों से
31 October 2026
टीचर्स क्रिकेट लीग के लिए सरगुजा संभाग की
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…. ग्रामीणों ने उठाई आवाज तो खुली
31 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग….12वीं के छात्र की मौत से महामाया
31 October 2026
सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
31 October 2026
