अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ आठवां प्रांतीय सम्मेलन पेंशनर्स डे के अवसर पर 17 दिसंबर 2023 को बिलासपुर के गोंडवाना भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला विधायक बिलासपुर एवं बेलतरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांत अध्यक्ष आरपी शर्मा ने किया। उक्त सम्मेलन के अवसर पर अमर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों की समस्याओं से अवगत हूं मेरी सरकार का जैसे ही कैबिनेट विस्तार होगा मैं सबसे पहले धारा 49ए को विलोपीत करवाने के संबंध में सार्थक प्रयास करूंगा। साथ ही पर्वतीय सरकार को शासनकाल में जो आपके लंबित एरियर्स है चाहे वह छठवें वेतनमान का हो, सातवें वेतनमान का हो अथवा लंबित का हो, भुगतान करूंगा। उक्त सम्मेलन में माननीय विधायक सुशांत शुक्ला जी ने उपस्थित पेंशनर्स साथियों से सरकार को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद हफीज खान, अंसार अहमद, पवन सिंह, ए डी लकड़ा, श्री विंध्यवर, श्रीमती उत्तरा नायडू एवं अनंत सिन्हा सम्मिलित हुए। इस आशय की विज्ञप्ति उपरांत अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने जारी की।
आयोजन
राज्य
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ आठवां प्रांतीय सम्मेलन पेंशनर्स डे के अवसर पर बोले अमर अग्रवाल…जैसे ही कैबिनेट विस्तार होगा मैं सबसे पहले धारा 49ए को विलोपित करवाने के संबंध में सार्थक प्रयास करूंगा
- by Chief editor Deepak sarathe
- 19 December 2023
- 0 Comments
- 641 Views

Related Post
बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं
23 September 2026
टीबी मुक्त बतौली की अंतिम परीक्षा 25 सितंबर
23 September 2026
मैदान पर प्रतिभाओं का दम, संभाग स्तरीय शालेय
23 September 2026
एक पैर से दिव्यांग, रोज 50 किमी साइकिल
23 September 2026
शब्दों में गूंजे समय के सवाल, कविताओं में
22 September 2026
