Sarguja express…..

अम्बिकापुर। बेटी है तो कल है। बेटियों को पढ़ाओगे तो परिवार शिक्षित होगा। सशक्त नारी से ही समाज मजबूत बनेगा। बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे, की सशक्त आवाज श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वूमेन वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट सेल के तत्वावधान में बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में गूंजती रही। सेल की प्रभारी डॉ. अलका पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में एक ओर जहां बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, सशक्त नारी-मजबूत देश, कन्या भू्रन्या बचाओ का संदेश दिखा तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा, बालिकाओं की सुरक्षा और किशोरियों के लिये न्याय की मांग बलवती हुई। गुड टच-बैड टच पर चुप्पी तोड़ने का आह्वान दिखा। शिक्षा की महत्ता और परिवार की बुनियाद के लिए नारी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया। महिला शिक्षित होगी तो घरेलू हिंसा नहीं होगी और बच्चियां भी सुरक्षित रहेंगी। उन्हें समाज में समान अवसर मिलेगा। आपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जादू पोस्टर पर नजर आया। महिलायें अब अबला नहीं, बल्कि नारी सशक्तीकरण के दौर से आगे बढ़ रही हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन कर और सभी को बालिका दिवस की शुभकामना दी।
प्रतियोगिता के दौरान डॉ. जगमीत कौर, डॉ. जसप्रीत कौर विनीता मेहता ने सहयोग किया।

