7 April 2026
हिन्दी परीक्षा पुनः आयोजित करने हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण
आयोजन परीक्षा पहल प्रशासन राज्य शिक्षा

हिन्दी परीक्षा पुनः आयोजित करने हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

Sarguja express

 

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत हिन्दी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंडल के निर्देशानुसार 6 अप्रैल 2026 को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर के सभागार में जिले के सभी केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष एवं परिवहन कार्य में लगे जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार झा, जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने मंडल से प्राप्त प्रस्तुति (पीपीटी) के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण सत्र में रविशंकर पाण्डेय, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल सेदम एवं एल.पी. गुप्ता, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुरवार्ड द्वारा परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा का संचालन किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की विसंगति न हो।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा के पश्चात मूल्यांकन कार्य 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसे दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाना है। इस हेतु सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि हिन्दी विषय के शिक्षकों को तत्काल मूल्यांकन केंद्र के लिए कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *