8 September 2024
सेवा किटी.. ‘सेवा’ की मिसाल…”अन्तर्मन -एक सुनहरी शाम” में पुलिस परिवार प्रतिभा को मंच देने सराहनीय पहल….एसपी सरगुजा योगेश पटेल ने कहा पुलिस परिवार प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उत्कृष्ट कार्य
आयोजन राज्य सम्मान

सेवा किटी.. ‘सेवा’ की मिसाल…”अन्तर्मन -एक सुनहरी शाम” में पुलिस परिवार प्रतिभा को मंच देने सराहनीय पहल….एसपी सरगुजा योगेश पटेल ने कहा पुलिस परिवार प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उत्कृष्ट कार्य

 

अम्बिकापुर। शहर के सेवा भावी बहनों की सहभागिता से संचालित सेवा किटी समूह एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान् में पुलिस कर्मी एवं उनके परिवार के लोगों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से “अन्तर्मन -एक सुनहरी शाम” कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज नव विश्व भवन चोपड़ा पारा अम्बिकापुर के सभा कक्ष में सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि राजेश पाण्डेय न सम्भागीय सेनानी होमगार्ड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र अम्बिकापुर संचालिका विद्या बहन,शैलेश सिंह,डा पुष्पा सोनी की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत ब्रम्हकुमारीज बहनों के द्वारा किया गया।

सेवा किटी समूह के बहनों के द्वारा प्रेरणा गीत ऐ मालिक तेरे बंदे हम प्रस्तुति दी गई।सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी ने सेवा किटी समूह के सदस्यों का परिचय कराते हुए अन्तर्मन कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को हमेशा सुरक्षित रखने वाले पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के प्रतिभा को मंच देने के लिए एक अभिनव पहल है। मुख्य अतिथि सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा किटी समूह के बहनों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है। क्योंकि पुलिस विभाग के लोग अपने कार्यों के व्यस्तता के कारण परिवार के साथ समय नहीं दे पाते हैं। पुलिस कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्यों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना उत्कृष्ट कार्य है। ब्रम्हकुमारीज सेवा केन्द्र संचालिका विद्या बहन ने कहा कि ब्रम्हकुमारीज सेवा केन्द्र ध्यान योग के माध्यम से नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निरंतर समुदाय के सुख -शांति, सद्भाव हेतु कार्य कर रहा है। अतिथि ब्यूरो चीफ नई दुनिया अनंगपाल दीक्षित ने कहा कि सेवा किटी समूह लगातार अपनी सेवाओं के माध्यम से शहर में एक अलग पहचान बनाई है। सेवा किटी समूह की संस्थापिका वन्दना बुआ के सेवा भावी कार्यों से प्रभावित होकर शहर की सेवा भावी बहनें सेवा किटी समूह में जुड़ती जा रही हैं।

 

कार्यक्रम में अतिथि सरगुजा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सराठे तथा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के संयोजक मंगल पाण्डेय, समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा, काउन्सलर एवं प्रशिक्षक अजय तिवारी, साहित्यकार कवि संतोष दास “सरल”, अंचल ओझा “पैडमैन”, उमाशंकर पाण्डेय एवं ‌सुनिधि शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अदिति श्रीवास्तव एवं मोना तारम को दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आपरेशन गुंज में बेहतर कार्य के लिए पुलिस कर्मी अंजू एक्का,अंजती सिंह, प्रिया रानी को सम्मानित किया गया। रश्मि सिंह राज, रजनी कुजूर, नसीमा आरा को भी उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। पुलिस कर्मी विनय सिंह, रश्मि सिंह राज, राकेश शर्मा , बसंत खुटिया एवं प्रिया रानी ने गीत संगीत की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। पुलिस परिवार के बच्चे प्रियंका यादव, श्रृष्टि यादव, दृष्टि सिंह ठाकुर सुहाना तारण, श्रुति सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दिया। अम्बिकापुर में पदस्थ पहली महिला रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत को अन्तर्मन कार्यक्रम को सफल बनाने में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।सत्यम द्विवेदी को बेजुबानों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सेवा किटी समूह की रश्मि गुप्ता के द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रदीप विश्वास और रामकुमार के द्वारा वाद्ययंत्रों पर बेहतरीन संगत किया गया।वाणी मुखर्जी एवं मंशा शुक्ला ने संदेश परख कविता पाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिता दास एवं राज लक्ष्मी पाण्डेय ने किया। अन्तर्मन को सफल बनाने में निलिमा गोयल,संतोष पाण्डेय,जया तिवारी, गायत्री सुल्तानियां,मधु चौदाहा , नमिता चावला,रमा सिंह, ज्योति द्विवेदी,निलिमा मिश्रा, स्मिता तिवारी,सत्या दुबे, पूनम जायसवाल, अनिता सिंह, संजीता स्वर्णकार, उर्मिला अग्रवाल, लिली बासु , सरिता भाटिया,चैती अग्रवाल,मिलन शर्मा, रेणुका उपाध्याय, अंजना परिहार वर्षा गुहा,हिना परवीन, अनिता, शुक्ला, रश्मि गुप्ता एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर के भाई बहनों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *