अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने सुनील शर्मा ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर अब सख्त कार्यवाही के निर्देश यातायात पुलिसकर्मियों को दिए हैं। सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डेढ़ माह पहले जब उन्होंने सरगुजा में पदभार लिया था, उसी समय शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए उससे निजात पाने सुगम सरगुजा अभियान के तहत चौक चौराहों का अध्ययन कर कई नियम बनाए थे। शहर में जनसंख्या बढी है, परंतु गलियां सकरी है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी सड़क किनारे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके लिए शहर में कई मार्गों को वन-वे भी किया गया था। 45 दिनों तक हमारे द्वारा लोगों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई और कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की गई थी, ताकि लोग नियमों को समझ सके और उसका पालन कर सकें। परंतु अब यह बात सामने आ रही है कि लोग वनवे का ठीक तरह से पालन नहीं कर रहे हैं, यातायात कर्मियों के मना करने के बाद भी लोग जबरदस्ती वाहन को वन-वे में ले जा रहे हैं। अब समझाइश का समय खत्म हुआ। सरगुजा एसपी ने कहा कि नई व्यवस्था में लोगों को सामंजस्य बैठाने का समय दिया गया था, परंतु अब यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। उनके द्वारा यातायात कर्मियों की बैठक लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर में कहीं भी पार्किंग कर लावारिस वाहन छोड़कर जाने वालों की भी अब खैर नहीं।
आदेश
नियम
राज्य
समस्या
सुगम सरगुजा अभियान…45 दिनों तक दी समझाइश,,,, नई व्यवस्था में लोगों को सामंजस्य बैठाने दिया समय,,, अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई,, सरगुजा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने लोगों से की अपील,,, कहा नियमों का करें पालन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 July 2023
- 0 Comments
- 758 Views

Related Post
भाजपा सरकार की प्रतिशोध की राजनीति बेनक़ाब- परवेज़
2 December 2025
लापता व्यक्ति का शव मिला था कुएं में…जंगली
1 December 2025
विश्व एड्स दिवस….जानकारी और सावधानी ही बचाव है
1 December 2025
मासूम बच्चे से मारपीट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार,
1 December 2025
रामचंद्रपुर में धान खरीदी केंद्र बदलने पर किसानों
1 December 2025
