अंबिकापुर. सरगुजा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास में अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आमजन की प्राथमिकताएं ही प्रशासन की प्राथमिकता होगी। जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का यथासंभव तत्काल स्पॉट पर ही निराकरण हो सके, इसका प्रयास किया जायेगा। साथ ही आम जन की सहूलियत के लिए आवेदनों का निराकरण एक निर्धारित समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की सेवा के लिए आया हूं लोग ही बताएंगे की कहां कमी है हम उसे पूरा करेंगे.
इसी तरह राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु भी समय सीमा निर्धारित रहेगी जिसकी समीक्षा हर 15 दिवस में राजस्व अधिकारियों की बैठक में की जाएगी।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री संदीपान 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। पूर्व में भी परिवीक्षा अवधि के दौरान सरगुजा जिले में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान इससे पूर्व मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में पदस्थ रह चुके हैं।
पत्रकार वार्ता
प्रशासन
राज्य
सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने किया पदभार ग्रहण… कहा हम लोगों की सेवा के लिए आए हैं….साझा किया जिले के विकास हेतु अपना विजन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 January 2024
- 0 Comments
- 1272 Views

Related Post
धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
10 February 2026
अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की
10 February 2026
राजमाता स्व0 श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की छठवी
10 February 2026
चलित पशु चिकित्सा इकाई ने समय पर सर्जरी
10 February 2026
विनय गुप्ता को पंजाब में नेशनल अवार्ड से
10 February 2026
