25 January 2026
सरगुजा की डॉ. विश्वासी एक्का को मिला प्रथम “रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान”
आयोजन ख़बर जरा हटके देश राज्य सम्मान

सरगुजा की डॉ. विश्वासी एक्का को मिला प्रथम “रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान”

Sarguja express…..

अंबिकापुर. प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन रांची द्वारा, झारखंड की आदिवासी ख्यातिप्राप्त लेखिका, पत्रकार, समाजसेवी और झारखंड आंदोलन की अगुवा रोज केरकेट्टा के नाम से स्थापित रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान 2025 विश्वासी एक्का को 19 जनवरी को डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान रांची में झारखंड के ख्यात कथाकार, पत्रकार वाल्टर भँगरा तरुण द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और 25000 की राशि भेंट की गई। इसके पूर्व विश्वासी एक्का को सन 2018 में छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से राजनारायण मिश्र की स्मृति में स्थापित पुनर्नवा पुरस्कार दिया गया था और 2020 में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी की ओर से भी लेखन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। विश्वासी एक्का की रचनाएं देश के विभिन्न विश्ववि‌द्यालय के पाठ्यक्रमों में सम्मिलित हैं, और उनकी रचनाओं में शोध कार्य भी किये जा रहे हैं। विश्वासी एक्का वर्तमान में शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में हिंदी के प्राध्यापक पद पर पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *