7 November 2025
सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल
हादसा राज्य

सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल

Sarguja express…..

अंबिकापुर.  5 नवंबर को 2 अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इनमें एक युवक की मौत हो गई और 4 घायल हुए है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा उदयपुर में हुआ जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा अंबिकापुर-दरिमा मुख्य मार्ग में हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। इनमें किसी भी बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस युवक की मौत हुए उसका सिर सड़क पर घसीटता चला गया। सिर फटने से उसकी जान गई।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक शाम करीब 7 बजे उदयपुर से वापस अपने घर ग्राम पलका लौट रहा था।
बैगापारा ग्राउंड के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक की शिनाख्त ग्राम पलका निवासी बैसाखू राम (42 साल) के रूप में हुई है। घटना के दौरान बैसाखू ने हेलमेट नहीं पहना था। युवक का सिर सड़क से टकरा गया। सिर फटने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

दरिमा रोड में टकराई दो बाइकें

अंबिकापुर-दरिमा मुख्य मार्ग में खर्रा नदी के पुल के पास देर शाम करीब 7.15 बजे तेज रफ्तार में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक में सवार युवक अंबिकापुर से दरिमा की ओर जा रहे थे, वहीं दूसरी बाइक में सवार अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। दोनों बाइक तेज रफ्तार में टकरा गए। बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों में सवार चार युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवारों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। दो युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक 18 से 22 वर्ष उम्र के हैं। घटना की सूचना देर शाम परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *