15 November 2025
श्रीमती मनीषा पनिकर पुनः बनी महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
नियुक्ति राजनीति राज्य

श्रीमती मनीषा पनिकर पुनः बनी महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Sarguja express

मो,हदीस,सीतापुर-

महिला ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष पद हेतु सीतापुर से श्रीमती मनीषा पनिकर को लगातार तीसरी बार चुना गया है। इससे पूर्व वे सीतापुर से लगातार दो बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी है।

8 नवम्बर 025 को अम्बिकापुर के राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी का एक अहम बैठक आहूत किया गया ।जिसमें सरगुजा जिले से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती मनीषा पनिकर को पुनः सीतापुर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया है।इससे पूर्व श्रीमती मनीषा पनिकर लगातार दो बार सीतापुर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रहे । महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर श्रीमती मनीषा पनिकर को पुनः सीतापुर ब्लॉक के महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल थे।
इस अवसर पर मनीषा पनिकर ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि,कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उस विश्वास के अनुरूप पूरी निष्ठा और लगन से पद की जिम्मेदारीयो का निर्वहन करूंगी एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने हर सम्भव प्रयासरत रहूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *