12 March 2026
शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग… मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री….अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम राज्य

शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग… मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री….अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sarguja express….

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। छिटपुट बादल छाए रहने के कारण अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग में मोन्था का असर खत्म होने के बाद उत्तरी शीतलहरों के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इसके पहले रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान भी गिरकर 26.4 डिग्री पहुंच गया है।
सरगुजा संभाग के मैदानी इलाकों में छिटपुट बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। पिछले 24 घंटे में मैनपाट का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की उंचाई समुद्र तल से 1152 मीटर है। मैनपाट में दिन में भी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण मैनपाट में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का असर जारी रहेगा। मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि, मौसम साफ होने के बाद उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इससे संभाग में आगामी दो से तीन दिनों न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे जा सकता है। दिन का तापमान भी 26 से 27 डिग्री के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *