17 February 2026
शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
आयोजन राज्य शिक्षा

शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

 

अम्बिकापुरशासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेणु वाला यादव के द्वारा झंडा फहराया गया व राष्ट्रगान बच्चो के द्वारा गाया गया जिसको मानक समय 52 सेकेंड मे पूरा किया गया। इस हेतु संस्था के व्याख्याता अजय कश्यप एवं विशाल श्रीवास्तव के द्वारा निर्देशन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात मतदान जागरूकता हेतु नाटक का आयोजन किया गया जिसका निर्देशन श्रीमती ज्योति दामले ने किया अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया जिसमें संस्था के सभी शिक्षकों ने अपना पूरा सहयोग दिया साथ ही मंच का संचालन श्रीमती विभा चौबे के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *