11 February 2026
विनय गुप्ता को पंजाब में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया
ख़बर जरा हटके देश राज्य सम्मान

विनय गुप्ता को पंजाब में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया

Sarguja express…

अंबिकापुर. पंजाब के लहरागागा में आयोजित राष्ट्रीय एकता सद्भावना शिविर के दौरान डॉ. एस एन सुब्बराव जी के 97वीं जयंती पर पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा के हाथों देश और दुनिया भर में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के विनय गुप्ता को डॉ एस एन सुब्बराव मेमोरियल नेशनल यूथ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

देश भर के 26 राज्यों से आए हुए 320 युवक युवतियों ने शिविर में हिस्सा लिया. इस अवसर पर त्रिपुरा के देवाशीष मजूमदार ओडिसा के प्रचंड जयसवाल दिल्ली के धर्मेंद्र भाई कर्नाटक के प्रशांत और महाराष्ट्र के नरेंद्र वडगांवकर को भी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर आयोजक सरदार कवलजीत सिंह ढिंनसा रनसिंह परमार कराईल सुकुमारन मधुसूदन दास एकनाथ नायक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *