अंबिकापुर. पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव तथा श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद की अनुशंसा पर मदरसा फैजुल रसूल नाजमियां मस्जिद रसूलपुर के सदर तथा रहनुमा एजुकेशन सोसायटी के सचिव जनाब रशीद अहमद अंसारी को जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस सरगुजा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन और समन्वयक गुलाब अहमद की सहमति से कल यह नियुक्ति आदेश जारी हुआ है। उन्हें जिले के सभी ब्लॉकों में अल्पसंख्यक कांग्रेस की इकाई का गठनकर संगठन को मजबूत करने,तथा कांग्रेस की समाजवाद,धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को घर-घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे जिले के अल्पसंख्यकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर श्री अंसारी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हमारे जिले में ईसाई,सिक्ख और मुस्लिम अल्पसंख्यको की संख्या काफ़ी तादाद में हैं, उन्हें संविधान में विशेष व्यवस्था दी गई है उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रचनात्मक दिशा में हऱ संभव प्रयास किया जाएगा। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। ।
आदेश
राजनीति
राज्य
रशीद अहमद अंसारी जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस सरगुजा के अध्यक्ष नियुक्त
- by Chief editor Deepak sarathe
- 3 April 2024
- 0 Comments
- 313 Views

Related Post
सरगुजा में मेडिकल स्टोर संचालक को 15 साल
14 February 2026
प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी: 21 आरोपी गिरफ्तार,
12 February 2026
सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान,
12 February 2026
असम में नफ़रत का विज्ञापन संविधान पर सीधा
12 February 2026
धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
10 February 2026
