Sarguja express….

अंबिकापुर…. 26जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट मैनपाट में, मैनपाट के सबसे ऊंचे 40फिट तिरंगा झंडा को सीतापुर मैनपाट के विधायक रामकुमार टोप्पो के करकमलों से फहराया गया, यह तिरंगा झंडा मैनपाट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है, तिरंगा झंडा पर्यटकों को लुभा रहा है काफी संख्या में पर्यटक मैनपाट के सबसे ऊंचे तिरंगे को देखने जा रहे हैं यह ऐसे जगह पर लगाया गया है जहां से शाम को सन सेड भी बहुत खूबसूरत दिखता है,
झंडा संशोधन कानून 2022 जब से पूरे देश में लागू हुआ है तब से कोई भी आदमी या संस्था तिरंगा झंडा को सम्मान पूर्वक दिन यार रात हो 24घंटे फहरा सकता है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट के संचालक के द्वारा भविष्य में वहां पर एडवेंचर गेम की भी व्यवस्था रखेंगे, जिससे स्कूल, कॉलेज के बच्चों को एडवेंचर के माध्यम से मजबूत बनाया जा सके, सीतापुर के विधायक और मुख्य अतिथि रामकुमार टोप्पो ने अपने उद्बोधन में यह भी बोला कि मैनपाट में इस तरह के संस्था कम है जो देश हित में सोचते हुए देश के तिरंगे को सम्मान देते हैं साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होने की भी बात बोली ।
उक्त कार्यकर्म में रजनीश पाण्डेय, राम यादव, जमुना यादव, जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह , कमलेश सिंह, महेश नामदेव, ग्राम उरंगा के सरपंच, उपसरपंच तथा काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित हुए, और बड़े तिरंगे को फहराने के साक्षी बने।

