Sarguja express

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में भाजपा के नए कार्यालय परिसर का भूमिपूजन किया। पंडितों के द्वारा शंखनाद एवं हनुमान चालीसा पाठ के बीच नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई। भाजपा का कार्यालय भवन दो करोड़ रुपये से अधिक लागत में तैयार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी ढाई माह चली। धान खरीदी की समीक्षा की जा रही है। कुछ जरूरत हुई तो रियायत दी जाएगी। <span;>भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल सहित विधायकगण एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। माता राजमोहनी देवी भवन के पीछे भाजपा कार्यालय के लिए 90 डिसमिल जमीन अलाट की गई है। इसमें 20 डिसमिल जमीन में हाईटेक भाजपा कार्यालय बनेगा एवं शेष परिसर पार्किंग व अन्य सुविधाओं के लिए उपयोग में लाई जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। भाजपा का कार्यालय पहले छोटे भवन में संचालित था, जहां पार्किंग की सुविधा नहीं थी एवं जगह कम थी। नया भवन बन जाने से यहां संगठन के विभिन्न आयोजनों को लिए जगह मिल जाएगी और बेहतर पार्किंग भी मिल सकेगी।

