अंबिकापुर.मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले में 440 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज 11 मार्च को किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे हॉकी स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में आयोजित है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज एवं विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो शामिल होंगे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, नगर पालिका निगम अंबिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पूर्व सभापति नगर निगम अंबिकापुर ललन प्रताप सिंह, महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य समिति जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरला सिंह एवं जनपद पंचायत अंबिकापुर के अध्यक्ष ननकी सिंह विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आयोजन
प्रशासन
राज्य
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 440 जोड़ों का आज होगा सामूहिक विवाह….महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में हॉकी स्टेडियम पीजी कॉलेज ग्राउंड में है कार्यक्रम का आयोजन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 11 March 2024
- 0 Comments
- 274 Views

Related Post
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ
16 March 2026
सरगुजा जिले में 17 मार्च से वृहद स्वैच्छिक
16 March 2026
छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम मे शारीरिक शिक्षा को
16 March 2026
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा आदेश, डॉक्टरों और कर्मचारियों
16 March 2026
नकली आरटीओ बनकर 20 हजार की लूट करने
16 March 2026
