Sarguja express….
अंबिकापुर। माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से ग्राम पंचायत घंघरी में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, ताकि दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
अस्पताल के एमडी नरेंद्र सिंह टुटेजा ने बताया कि आने वाले समय में भी सरगुजा के कई दूर-दराज क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

