25 January 2026
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने लगया महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का नाम केवाइसी के बहाने पात्रता सूची से काटने का आरोप
आरोप राजनीति राज्य

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने लगया महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का नाम केवाइसी के बहाने पात्रता सूची से काटने का आरोप

Sarguja express…..

अम्बिकापुर/ महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का नाम केवाइसी के बहाने पात्रता सूची से काटने का आरोप महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने लगया है।

उन्होने कहा कि विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा के सभी नेताओं ने कहा था,बिना कोई भेद भाव के सभी विवाहित महिलाओं को एक- एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना में दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने तो आगे बढ़ कर कहा था कि हर विवाहित महिला को इसका लाभ मिलेगा चाहे वह कलेक्टर की पत्नी हो या मुख्यमंत्री की. लेकिन सत्ता पाते ही भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।  महिला बाल विकास मंत्री ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए क्राइटेरिया का कड़ाई से पालन करने की बात कही है। इधर बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाओं के खाते में पिछले दो-तीन महीने से पैसा आना बंद हो गया है। उन्हें केवाइसी अपडेट कराने कहा जा रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया सैकड़ो महिलाएं ऐसी है जिन्होंने अपना केवाईसी अपडेट कर लिया फिर भी उनके खाते में पैसा नहीं आ रहा है।

उंन्होने आरोप लगाया कि भाजपा  का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। चुनाव में महिलाओं को वोट लेने के लिए सभी आवेदकों को  महतारी वंदन का लाभ दिया गया।अब, जब प्रदेश में सभी चुनाव खत्म हो गए और भाजपा  की ट्रिपल इंजन की सरकार बन गयी तब रोज नए नए नियम बना कर महिलाओं को महतारी वंदन की पात्रता सूची से बाहर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *