Sarguja express….
अम्बिकापुर। श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित गमला प्रतियोगिता में आपरेशन सिंधूर की दमक तो हरियाली की चमक ने सभी को चकाचौंध कर दिया। मदर ऑफ ट्री की जीवंतता दिखी तो भगवान बुद्ध का शांति संदेश जीवन के पथ पर चलने का संदेश दिया। भगवान गणेश की आस्था को विद्यार्थियों ने गमले पर उकेरा तो देवी की डोली शक्ति की आराधना का संदेश दे रही थी। सरगुजिहा लोक कला ने जहां सरगुजा के सौन्दर्य को दिखाया तो वहीं छत्तीसगढ़ की विरासत ने सभी का मन मोह लिया। आजादी का उत्सव से विकसित भारत का संदेश दिया तो सोशल मीडिया की चकाचौंध में जीवन की सचाई नजर आयी। वरली लोककला से जहां महाराष्ट्र की लोक कला परिलक्षित हुई तो वहीं महिला क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम का सौन्दर्य सभी को आधी आबाजी के जीत का जश्न मनाता दिखा। बिरसा मुंडा का जयघोष आदिवासी समाज को एकजुट करता नजर आया तो मनुष्य के डीएनए का इतिहास मानवीय सभ्यता को प्रस्तुत किया।
प्रतिभागियों ने गमलों को आयल कलर, वॉटर कलर के साथ म्यूरल कलर को बेहतरीन संयोजन में प्रस्तुत किया।
निर्णायकों ने प्रस्तुति, विषय और संदेश के आधार पर
लाइफ साईंस विभाग को प्रथम, शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा कम्प्यूटर एंड आईटी तथा कला एवं समाज कार्य विभाग को तीसर स्थान प्रदान किया।
प्रतियोगिता के दौरान सजे गमलों को अवलोकन अतिथि इंदर भगत, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, इको क्लब प्रभारी अरविन्द तिवारी, एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन शर्मा, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने किया।

