अंबिकापुर…छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव परवेज आलम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का यह बजट दिशाहीन,दिग्भ्रमित, किसान, और नौजवान विरोधी होने के साथ जन भावनाओं के प्रतिकूल है। इस बजट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई है ना कोई ऐसा प्रावधान किया गया, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता हो। बजट के प्रावधान गवाही दे रहे हैं कि मोदी की गारंटी भाजपा सरकार को भारी पड़ रही है।
राज्य में जारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नया नाम देकर नई योजनाओं की तरह पेश करने की दुर्भाग्यजनक घोषणाएं की गई हैं. ठीक वैसा ही जैसा मोदी जी ने केंद्र में किया था।हम सबमें इस बजट से निराशा है। सबका साथ सबका विकास जुमला साबित हुआ। यथार्थ में धरातल पर स्थितियाँ इसके बिलकुल विपरीत हैं।
बयान
प्रतिक्रिया
राजनीति
राज्य
भाजपा की प्रदेश सरकार का बजट दिग्भ्रमित एवं विकास से कोसों दूर-परवेज
- by Chief editor Deepak sarathe
- 10 February 2024
- 0 Comments
- 275 Views

Related Post
जीवनभर मरीजों की सेवा, मृत्यु के बाद भी
8 March 2026
महिला से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार,
8 March 2026
दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को
8 March 2026
होली के बाद बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड;
7 March 2026
अनोखी सोच ने पेश की मानवता की मिसाल,
7 March 2026
