3 March 2026
ब्रेकिंग न्यूज़….होलिका दहन की रात पहले की पिता की हत्या… बाद में बिरयानी खाकर कंबल ओढ़ के सो रहा था पुत्र… पकड़े जाने पर कहा…“बाय मिस्टेक” हो गया
कार्रवाई क्राइम बड़ी खबर राज्य

ब्रेकिंग न्यूज़….होलिका दहन की रात पहले की पिता की हत्या… बाद में बिरयानी खाकर कंबल ओढ़ के सो रहा था पुत्र… पकड़े जाने पर कहा…“बाय मिस्टेक” हो गया

Sarguja express….

आरोपी पुत्र गिरफ्तार… नगर के बहेरापारा में सनसनी, शराब के नशे में हुए विवाद ने ली जान

अंबिकापुर। होली पर्व से एक दिन पहले शहर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बहेरापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होलिका दहन की रात एक पुत्र ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (लगभग 50 वर्ष) अपने अलग मकान में रहता था। उसके घर के बीच दो किराए के मकान छोड़कर उसका पुत्र प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा रहता था। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता पारस ने उसे डांटते हुए नाराजगी जताई। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
विवाद के दौरान गुस्से में आकर प्रभात ने घर में रखी टांगी निकाल ली और पिता के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पास की एक दुकान से बिरयानी खाकर अपने घर लौट आया और कंबल ओढ़कर सो गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने गुस्से में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह घटना गुस्से में “बाय मिस्टेक” हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *