Sarguja express
अंबिकापुर… भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में अपने बच्चों को जन्म दिया.ईएमटी -सत्येंद्र सिंह एवं पायलेट- खेल साय ने अपना सुरक्षित प्रसव कराया.
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ ब्लॉक के बिहारपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम छिरछा निवासी शांति बाई पति ब्रम्हा नंद उम्र 30 वर्ष 10 सितंबर की -सुबह
अपने घर से महज कुछ दूर खेत तरफ गई थी, वही उस पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। वह घायल अवस्था में जैसे तैसे घर पहुंची फिर उनके परिजनों द्वारा तत्काल किसी निजी वाहन से मनेंद्रगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे तुरंत अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल 108 से 11 बजे रेफर किया गया। 3 बजे अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक जंगली भालू ने महिला के चेहरे को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई थी एवं महिला 9 माह गर्भवती भी थी. नाज़ुक स्थिति को देखते हुए अम्बिकापुर के डॉक्टर की टीम ने तत्काल DKS रायपुर रेफर किया एवं समय से 108 एवुंलेंस उपलब्ध करा दी गई। रायपुर रेफर जाते समय रात्रि लगभग 08.45 बजे लेबर पेन शुरु हो गया. महिला की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए ईएमटी -सत्येंद्र सिंह एवं पायलेट- खेल साय ने ग्राम मडई में रात्रि 09.11 बजे महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
प्रसव के बाद घायल महिला एवं नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया। बता दें कि ये महिला का आठवां शिशु है शिशु पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं एवं महिला को प्लास्टिक सर्जरी के लिए DKS भर्ती कराया गया है.