11 March 2026
बिग ब्रेकिंग…सड़क हादसे में शक्तिमान ने तोड़ा दम
क्राइम राज्य हादसा

बिग ब्रेकिंग…सड़क हादसे में शक्तिमान ने तोड़ा दम

Sarguja express

अंबिकापुर.राजपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी शक्तिमान तिर्की (25 वर्ष), पिता बौरी तिर्की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को वह मोटरसाइकिल से प्रतापपुर क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दबगरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *