27 July 2025
फरवरी 2023 से नहीं किया था टैक्स जमा… जांच के दौरान वाहन का फिटनेस भी पाया गया समाप्त…उड़नदस्ता प्रभारी ने जप्त किया यात्री बस
कार्रवाई अनियमितता क्राइम जांच यातायात राज्य

फरवरी 2023 से नहीं किया था टैक्स जमा… जांच के दौरान वाहन का फिटनेस भी पाया गया समाप्त…उड़नदस्ता प्रभारी ने जप्त किया यात्री बस

Sarguja express 

अम्बिकापुर। अपर परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार एवं उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता अंबिकापुर द्वारा उड़नदस्ता प्रभारी जस्टिन मिंज के नेतृत्व में यात्री वाहनों पर बकाया टैक्स वसूली हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज दिनांक 23 मई को वाहन क्रमांक सीजी 15 एबी 1376 को जब्त कर थाना/ चौकी – बरियों जिला -बलरामपुर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। उक्त वाहन का टैक्स फरवरी 2023 से बकाया हैं जिसकी कुल राशि 492450/-(चार लाख बयानबे हजार चार सौ पचास रुपए ) बकाया हैं। जांच के दौरान वाहन का फिटनेस भी समाप्त पाया गया।
अपर परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यात्री वाहनों पर बकाया टैक्स वसूली हेतु सघन अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *