Sarguja express….
अंबिकापुर.प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा के. एल. चरयाणी, (अंबिकापुर) (छ.ग.) एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अंबिकापुर) (छ. ग.) द्वारा केन्द्रिय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
द्वारा जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुये भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे जाने पर ज़ोर दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बंदीगण द्वारा तैयार पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां, लिफाफे का अवलोकन किया गया तथा बंदीगण को प्रदान किये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी लिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा विशेष रूप से जेल प्रशासन को इस बाबत निर्देशित किया गया कि बंदीगण द्वारा विधिक सहायता हेतु इच्छुक होने पर त्वरित नियमानुसार किया जावे, किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित ना रखा जावे तथा इच्छुक बंदीगण के संबंध में अपील / पुनीरीक्षण सहित प्रकरण की परिस्थिति अनुसार जेल प्रशासन सभी बंदीगण को विधिक सहायता प्रदान करने की प्रकिया का नियमानुसार पालन करे।
महोदय द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदीगण एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्या के संबंध में जानकारी लिया गया। बच्चों द्वारा मान. महोदय को कविता सुनाया गया। मान महोदय ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान किया।
उक्त निरीक्षण के दौरान श्री पल्लव रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरगुजा (अंबिकापुर) (छ.ग.) एवं लीनम बनसोड़े, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा (अंबिकापुर) (छ.ग.) एवं जेल अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

