17 September 2024
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् 10 क्षय मरीजों को मिली अतिरिक्त पोषण सहायता….सरस निःशुल्क भोजन समाज सेवी संस्था ने 6 माह तक अतिरिक्त पौष्टिक आहार निःशुल्क प्रदाय किये जाने का कार्य किया प्रारंभ
आयोजन ख़बर जरा हटके पहल प्रशासन राज्य स्वास्थ

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् 10 क्षय मरीजों को मिली अतिरिक्त पोषण सहायता….सरस निःशुल्क भोजन समाज सेवी संस्था ने 6 माह तक अतिरिक्त पौष्टिक आहार निःशुल्क प्रदाय किये जाने का कार्य किया प्रारंभ

अम्बिकापुर।जिला कलेक्टर विलास भोस्कर के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सरगुजा को क्षय मुक्त बनाने की दिशा मे क्षय मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। पौष्टिक आहार महिलाओं व बच्चों को महिला बाल विकास विभाग से दिया जा रहा है। साथ में कई सामाजिक संस्था के द्वारा क्षय मरीजों को गोद लेकर 06 महीनो का निःशुल्क पोषण आहार प्रदाय किया जा रहा है।

सरस निःशुल्क भोजन समाज सेवी संस्था की संचालिका श्रीमति मुक्ता गुप्ता व संस्था के सदस्यों द्वारा 10 क्षय मरीजों को 06 माह के लिये अतिरिक्त पौष्टिक आहार निःशुल्क प्रदाय किये जाने बावत् कार्य क्षय उन्मूलन केन्द्र से प्रारंभ किया। प्रदाय पौष्टिक आहार में सोयाबीन की बड़ी, तेल, मुंगफली, दलिया, वाल. चना, मूंग क्षय रोगी को प्रदाय किया गया। समाज का कोई भी व्यक्ति, सामाजिक संस्था स्वेच्छा से क्षय मरीज को निक्षय पोषण आहार प्रदान कर सकते है, इस हेतु जिला पीपीएम समन्वयक अभिषेक सिंह दूरभाष न. 9685859575 या क्षय उन्मूलन केन्द्र से सम्पर्क कर सहयोग प्रदान कर सकते है। वर्तमान मे सरगुजा जिले मे क्षय रोग से ग्रसित कुल 698 उपचाररत है, जिसमे से 100 से ज्यादा मरीज को अतिरिक्त पौष्टिक आहार की जरूरत है।

कार्यक्रम में सरस स्वयं सेवी संस्था के सदस्य श्रीमति लिलि बसु राय, श्रीमति निर्मला मित्तल, श्रीमत्ति पिंकी अग्रवाल एवं जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता,
चिकित्सा अधिकारी जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र डॉ. शाहरूख फिरदौसी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र राम, जिला कार्यक्रम समन्वयक बनवासी यादव, श्रवण खुटें, व एसटीएस राजेश सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, संजय तांडी, सिन्नी चन्द महन्त उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *