18 October 2024
पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक की मौत, दो घायल
हादसा राज्य

पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक की मौत, दो घायल

 

रामानुजगंज ।वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले तीन युवक रविवार के रात्रि 11 बजे के करीब झारखंड के रंका की ओर से रामानुजगंज वापस बाइक से आ रहे थे इसी दौरान बाइक की पेड़ से जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिससे एक युवक को गंभीर चोट लगी, वही दो अन्य घायल हो गए। दो घायलों को रामानुजगंज अस्पताल लाया गया। दोनों घायलो युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।वहीं 1 घायल युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची ले जाया गया था ,जहां इलाज कारण उसकी मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारी रामजीवन ठाकुर के इकलौते पुत्र विकास ठाकुर उम्र 17 वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ रविवार के रात 11 बजे के करीब झारखंड के रंका की ओर से वापस रामानुजगंज आ रहा था इसी दौरान 22 प्लॉट विश्रामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे तीनों घायल हो गए विकास की स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल स्वजनों ने उन्हें रांची बेहतर इलाज के लिए ले गए परंतु इलाज के दौरान उसकी आज मृत्यु हो गई। वही दो अन्य घायलों युवकों को रामानुजगंज अस्पताल लाया गया था। जहां से घायल युवक मंजा प्रजापति एवं रोहित पासवान की स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों की उम्र 17 से 18 वर्ष के करीब बताई जा रही है दोनों वार्ड क्रमांक 13 के रहने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *