11 February 2026
पुत्री को पिता से मिलाने 700 किलोमीटर निकल पड़े 60 वर्षीय मनु लाल
आस्था ख़बर जरा हटके देश राज्य

पुत्री को पिता से मिलाने 700 किलोमीटर निकल पड़े 60 वर्षीय मनु लाल

बाबा बैजनाथ धाम में चढ़ाएंगे नर्मदा जल

रामानुजगंज। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले मनु लाल सिंह उम्र 60 वर्ष का भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था एवं विश्वास देखते बन रहा है। 700 किलोमीटर की दूरी तय करके झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए नर्मदा नदी से जल लेकर निकले हैं इस दौरान हुए रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में रुके जहां उन्होंने कांवरिया सेवा समिति के सेवा भाव की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अनूपपुर से रामानुजगंज के सफर में 350 किलोमीटर के सफर में ऐसी सेवा भावना कहीं देखने को नहीं मिली।
ग्राम अनूपपुर के पूर्व पत्रकार 60 वर्षीय मनु लाल सिंह 29 जुलाई को अपने घर से चले थे एवं नर्मदा के उद्गम स्थल से जल उठाकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकले एवं आज छठवें दिन रामानुजगंज में शाम 6 के करीब पहुंचे। उनका शिव भगवान के प्रति अटूट आस्था एवं विश्वास देखते बन रहा था। एक ओर क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी वही नंगे पैर उनके कदम रुक नहीं रहे थे। प्रतिदिन उनके द्वारा 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा तय की जा रही है।

पुत्री को पिता से मिलाने यह सफर

मनु लाल सिंह को प्रेरणा जगी कि भगवान शिव की पुत्री नर्मदा है। जिन्हें भगवान शिव से मिलाने के लिए उन्होंने नर्मदा के उद्गम स्थल से जल उठाकर बाबा बैजनाथ धाम चढ़ने के दृढ़ संकल्प से निकल पड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *