22 March 2026
निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200-300 मरीजों ने उठाया लाभ
आयोजन कृषि राज्य स्वास्थ

निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200-300 मरीजों ने उठाया लाभ

Sarguja express…

अंबिकापुर। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मातराजरानी अस्पताल एवं डॉक्टर हाउस टीम द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 200 से 300 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक परामर्श और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। आयोजन का उद्देश्य आमजन, विशेषकर ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में माता राजरानी मेमोरियल अस्पताल के एमडी नरेंद्र सिंह टूटेजा ने बताया कि ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *