7 November 2025
नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण के विरोध में विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन….7 नवंबर से जिला अधिवक्ता संघ से पंजीकृत समस्त अधिवक्ता गण अनिश्चितकाल के लिए कार्य से विरत रहेंगे
आयोजन ख़बर जरा हटके बड़ी खबर मांग राज्य

नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण के विरोध में विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन….7 नवंबर से जिला अधिवक्ता संघ से पंजीकृत समस्त अधिवक्ता गण अनिश्चितकाल के लिए कार्य से विरत रहेंगे

Sarguja express…..

अंबिकापुर.आज जिला अधिवक्ता संघ, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण के विरोध में एक विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रातः 12:00 बजे जिला न्यायालय परिसर, अंबिकापुर से संघ की संघर्ष समिति के संयोजक संतोष सिंह के नेतृत्व में किया गया।

रैली महामाया चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्म रोड एवं संगम चौक होते हुए गांधी स्टेडियम तक निकाली गई। मार्ग में अधिवक्ताओं ने नागरिकों से संवाद करते हुए बताया कि न्यायालय भवन का स्थानांतरण केवल भवन का नहीं, बल्कि न्याय की पहुंच का स्थानांतरण है, जिससे वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजनों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.रैली के उपरांत न्यायालय मुख्य द्वार पर आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं के जोशीले और ओजस्वी वक्तव्यों ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया। सभा की अध्यक्षता अनिल सोनी ने किया l

आम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा  कि न्यायालय केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की आत्मा है। इसे जनता से दूर करना, न्याय को दूर करना है।
हम वकील हैं, न्याय के प्रहरी हैं  जब न्याय की सुविधा पर आंच आती है, तो हमारा मौन भी अन्याय बन जाता है।न्यायालय जनता के बीच होना चाहिए, न कि जनता से मीलों दूर। यह लड़ाई केवल अधिवक्ताओं की नहीं, बल्कि हर आम नागरिक की है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की सुलभता और गरिमा के संरक्षण के लिए है।आज यह रैली जनता की आवाज बन चुकी है। यह आंदोलन न्यायालय की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है।”
सभा में नगर निगम अंबिकापुर के एम.आई.सी. सदस्य मनीष सिंह ने भी नगर निगम की ओर से अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि “नगर निगम सदैव जनता और न्याय व्यवस्था के साथ खड़ा है।”
वहीं आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने अधिवक्ताओ की मांगो पर पार्टी की ओर से समर्थन दियाl  अधिवक्ता संघ की संघर्ष समिति द्वारा यह घोषणा की गई कि कल दिनांक 7 नवंबर 2025 से जिलाअधिवक्ता संघ से पंजीकृत समस्त अधिवक्ता गण अनिश्चितकाल के लिए कार्य से विरत रहेंगेl

कार्यक्रम का समापन संघ के सचिव सम्पूर्णाक गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।पूरी रैली एवं आम सभा लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और शालीन वातावरण में संपन्न हुई।

इस रैली एवं सभा मे मे संघर्ष समिति के सदस्य संजय अम्बष्ट, जनार्दन त्रिपाठी, अली अख्तर रिजवी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाण्डेय, नितेश चंद्र शुक्ल, सचिव सम्पूर्णान्क गुप्ता, सह सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ग्रंथालय प्रभारी अनिल सिन्हा, क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य श्री गजेंद्र सिंह,  प्रमोद तिवारी, उमंग दुबे, नचिकेता जायसवाल,  राजीव सिन्हा, धनंजय मिश्रा, हेमंत तिवारी,  अशोक सिंह, श्याम नारायण पाण्डेय, विजय तिवारी, नीरज वर्मा, धर्मेंद्र नायडू, संदीप तिवारी, दुर्गा शरण सिंह चौहान, वेद प्रकाश सिन्हा,कौशल किशोर दुबे,पंकज गुप्ता, पवन पाण्डेय अश्विनी पाण्डेय, दिवाकर गुप्ता, दशरथ गुप्ता सलमा रिजवी, चंद्रेश नंदन झा, आशा तिवारी, रेखा सोनी, अमरेंद्र गुप्ता,अशोक ठाकुर, प्रकाशमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *