11 February 2026
धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 9 फरवरी कलश यात्रा से प्रारंभ
आयोजन आस्था राज्य

धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 9 फरवरी कलश यात्रा से प्रारंभ

Sarguja express…

प्रतापपुर. ब्लॉक के ग्राम धरमपुर में नवनिर्मित शिव गौरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 9 फरवरी कलश यात्रा से प्रारंभ होकर 15 फरवरी शिवरात्रि पूजन हवन और महाभंडारा के साथ संपन्न होगा, इस दौरान शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा, यह सभी कार्यक्रम वृंदावन से आए विद्वान आनंद जी महाराज द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।

ग्राम धरमपुर में श्री गौरी शंकर सेवा समिति द्वारा सार्वजनिक सहयोग से शिव गौरी के भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसके प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव महापुराण कथा का कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक होना है, इस हेतु आज आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, इस दौरान भक्तिमय माहौल के साथ भक्तों में हर्षोल्लास था, कलश यात्रा के दौरान गौरी शिव के जयघोष से गूंज उठा,  इसके उपरांत मंडप प्रवेश और प्रथम गणेश पूजन किया जाना है, 10 फरवरी को देव अधिवास, 11 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, 14 फरवरी को महारुद्राभिषेक, 15 फरवरी को शिवरात्रि पूजन, हवन और महाभंडारा किया जाएगा, पूजन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक एवं शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा, कार्यक्रम में कथावाचक वृंदावन के आनंद जी महाराज, कुलपुरोहित कृपालनाथ महाराज, यज्ञाचार्य वाराणसी के अंकित तिवारी, अखिलेश शास्त्री, विपुल महाराज, अभिषेक दुबे, पुष्पक तिवारी के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा, आज के कार्यक्रम में श्री गौरी शंकर सेवा समिति के सदस्य और बड़ी संख्य में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *